UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड 2024 ज़ारी कर दिया गया है। जिन भी छात्र ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में आवेदन किया है वह अपना एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ से डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते है।
UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने UP Police Constable Admit Card 2024 के साथ-साथ परीक्षा तिथि भी जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एक्जाम विभाग द्वारा 17 फरवरी से 18 फरवरी के बिच लिया जाएगा। जिन भी अभियार्थी ने इस एक्जाम के लिए अपना फार्म भरा है उसे इन तिथि को एक्जाम देना है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में परीक्षा के लिए विभाग ने पहले ही आवदेन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने इन पदो पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर, 2023 को अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थीं। और इसको लेकर अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तरप्रदेश में लगभग 60 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधे भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा पास होने के बाद, विभाग द्वारा छात्रों के दुसरे चरण में फिजिकल फिटनेस की परीक्षा ली जाएगी ।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड 2024 डाऊनलोड कैसे करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड 2024 डाऊनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सम्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपका यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड 2024 डाऊनलोड हो जाएगा, जिसे आप अपने परीक्षा के लिए प्रिंट करके रख सकते है।