T20 World Cup 2024 Schedule: ICC ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को Group A में रखा गया था। Group A में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड भी शामिल हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच 1 जून को यूएसए और कनाडा के बीच होगा।
T20 World Cup 2024 Schedule
| Group Stage | 1 June -18 June |
| Super 8 | 19 June- 24 June |
| Semi-final | 26 June – 27 June |
| Final | 29 June |
कनाडा और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच 1 जून को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को होगा. इस टूर्नामेंट का ग्रुप चरण 1 से 18 जून तक होगा। इन खेलों के बाद, सुपर 8 19 से 24 जून तक होगा। इसके बाद सेमीफाइनल 26 और 27 जून को और फाइनल 29 जून को होगा।
T20 वर्ल्ड कप में भारत का मैच
| 5 जून | इंडिया vs आयरलैंड | न्यूयॉर्क |
| 9 जून | इंडिया vs पाकिस्तान | न्यूयॉर्क |
| 12 जून | इंडिया vs यूएसए | न्यूयॉर्क |
| 15 जून | इंडिया vs कनाडा | फ्लोरिडा |
ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी की टीम
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ रखा गया है।
ग्रुप बी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं।
वेस्टइंडीज ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के साथ है।
जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल शामिल हैं।
इंडिया vs पाकिस्तान
भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में खेलेगी, यह मैच टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

